डेंगू बुखार होने पर इन चीजों का करें सेवन, तेजी से बढ़ेगी प्लेटलेट्स

 हेल्थ/लाइफस्टाइल। सर्दी की सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कई शहरों में डेंगू बुखार प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है। डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए अपने घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी पानी इकठ्ठा न होने दें। अगर आप डेंगू बुखार से पीड़ित है तो इन चीजों का जरूर सेवन करें। बुखार होने पर शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। मरीज के लगातार प्लेटलेट्स कम होने पर आप कुछ घरेलु चीजों का सेवन कर सकते हैं। लापरवाही बरतने पर आपकी जान भी जा सकती है। डेंगू बुखार में प्लेटलेट की कमी मुश्किल नहीं होनी चाहिए। इसके लिए हम कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर ही यानि 2-3 दिनों के अंदर मरीज के कम प्लेटलेट्स को कंट्रोल कर सकते हैं।


बकरी का दूध : बकरी का दूध विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। जो बीमारियों से लड़ने में काफी कारगर है। बकरी का दूध बी6, बी12, विटामिन डी, फोलिक एसिड और प्रोटीन से भरपूर होता है। तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही कारण है कि बकरी का दूध खतरनाक बीमारियों से लड़ने में इतना कारगर होता है।

गुड़ का रस : डेंगू बुखार में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए गुड़ का जूस सबसे अच्छा तरीका है। गुड़ का जूस पीने से प्लेटलेट्स आसानी से बढ़ सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेंगू में गुड़ का जूस दवा से ज्यादा फायदेमंद होता है और मरीज जल्दी ठीक हो जाता है।

पपीते के पत्ते का रस : पपीते के पत्ते का रस भी डेंगू बुखार में बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में डेंगू का मरीज है तो पपीते के पत्ते का जूस बनाकर पीएं। एक से दो दिन में आपको फायदा दिखने लगेगा।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। डेंगू बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन चीजों का सेवन करें।

YOU MAY LIKE THIS BLOG TOO 

https://creative-newz.blogspot.com/2022/08/as-greenlands-ice-melts-new-research.html

https://creative-newz.blogspot.com/2022/08/as-greenlands-ice-melts-new-research.html

Content Source: https://jantaserishta.com/life-style/dengue-fever-dengue-patients-must-drink-this-juice-platelets-will-increase-rapidly-1721655

Comments

Popular posts from this blog

Active Keto Gummies NZ - US News

Fitbites BHB Gummies -US News

Greenvibe CBD Gummies - US News